Follow us on Facebook

Wednesday 18 November 2015

लंबे इंतजार के बाद मप्र में ठंड की शुरुआत, ग्वालियर में तापमान 10 डिग्री पर पहुंचा /TAZAKHABAR-AAJKI.BLOGSPOT.IN

छठ का पावन पर्व एक अच्छी खबर लेकर आया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश और राजधानी में ठंड की शुरुआत हो गई है। ग्वालियर में तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टी कर दी है। अब तापमान धीरे-धीरे लुढ़केगा और ठंड के तेवर कड़े होते जाएंगे। आधा नवंबर बीतने के बाद भी इस साल अच्छी खासी गर्मी पड़ रही थी।
मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम विज्ञानी ईआर चिंतलु के मुताबिक अब यह कहा जा सकता है कि ठंड शुरू हो चुकी है। अभी उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। धीरे-धीरे यह विंड पैटर्न सेट हो जाएगा और जम्मू-कश्मीर से ठंडी हवाएं आने लगेंगी और पारा गिरता जाएगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन हवा चलने से हल्की ठंडक रही। तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर महीने के अंत तक अच्छी ठंड पड़ने लगेगी। अब अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी और दिन में पड़ रही गर्मी से निजात मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
समाचार  दैनिक भास्कर कॉम ..से 
MORE  DETAILS -WWW.DAINIKBHASKAR.COM
WINTER START IN MP
शहरतापमान(डिग्री सेल्सियस)
भोपाल17.4
इंदौर16.4
ग्वालियर10.8
जबलपुर17
खजुराहो13

0 comments:

Post a Comment